*योजनाओं का निरंतर लाभ लेने के लिए समग्र e-KYC आवश्यक नगर निगम ने नागरिकों से की अपील*

कटनी। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त करने के लिए समग्र आईडी की e-KYC पूर्ण होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों को समग्र e-KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शासन की योजनाओं में पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आधार सत्यापित समग्र आईडी का महत्व है।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन हितग्राहियों की समग्र e-KYC अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, वे समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कराएं, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। e-KYC में समग्र आईडी में दर्ज जानकारी का आधार में उपलब्ध जानकारी से सत्यापन किया जाता है।

*इन स्थानों पर करा सकते हैं e-KYC*

नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम परिसर स्थित समग्र केंद्र, नगर निगम जोन कार्यालय—खिरहनी और नगर निगम उप कार्यालय माधव नगर पर e-KYC संबंधी समस्या के निराकरण एवं सहायता की व्यवस्था की गई है

*साथ ले जाएं ये आवश्यक दस्तावेज*

e-KYC के लिए नागरिक अपना समग्र आईडी, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं। आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने की स्थिति में निर्धारित केंद्र पर उपलब्ध वैकल्पिक सत्यापन माध्यम से प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

*नागरिकों से अपील*

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समग्र e-KYC की स्थिति सुनिश्चित करें और आवश्यकता होने पर निर्धारित केंद्रों पर संपर्क कर प्रक्रिया पूर्ण कराएं, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)