अवैध महुआ शराब के खिलाफ बिलहरी पुलिस की कार्रवाई, 30 लीटर कच्ची शराब जब्त

कटनी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला थाना अंतर्गत चौकी बिलहरी पुलिस ने ग्राम करहिया में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपए बताई गई है। वहीं करीब 250 किलो महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार 3 सितंबर को चौकी बिलहरी पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम कैमोरी, घुघरा एवं करहिया में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर दबिश दी गई। ग्राम करहिया में द्विजी बाई पति लाला नरगाड़िया (40), दुलारी सनोरिया पति संदीप सनोरिया (40) तथा रुकमणी सनोरिया पति रोहित सनोरिया (40) के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई तथा लगभग 250 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय लोगों से नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों का कारोबार करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दहिया के नेतृत्व में की गई। चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक नवीन नामदेव सहित प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, अखिलेश दीक्षित एवं आरक्षक उमाकांत तिवारी, सौरभ जैन, दिल्केश्वर सिंह और लव उपाध्याय की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)