बड़वारा पुलिस ने गांजे की खेती का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार बाड़ी से 21 किलो वजनी 32 हरे गांजे के पौधे किए जब्त, कीमत करीब 2.04 लाख रुपए

कटनी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी से 32 नग हरे गांजे के पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 21 किलो और अनुमानित कीमत 2 लाख 4 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था। इसी दौरान 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी हटाई के यादव मोहल्ला निवासी रामकुमार यादव अपने घर के पीछे की बाड़ी में गांजे के पौधे लगा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बाड़ी में रामकुमार यादव पिता स्व. मद्धा यादव, उम्र 53 वर्ष, के द्वारा गांजे के हरे पौधे लगाए जाना पाया गया। पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्रवाई करते हुए 32 नग गांजे के हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 21 किलो पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)