गणेश उत्सव में एएसपी कमल मौर्य ने शहर का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कटनी। गणेश उत्सव के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गणेश प्रतिमाओं की स्थापना वाले प्रमुख स्थलों एवं आयोजन क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान एएसपी मौर्य ने श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान आयोजन स्थलों पर सतर्कता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा शहर में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)