कटनी। बरगवां क्षेत्र स्थित एक खदान में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव करीब तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान इंद्रा ज्योति कॉलोनी निवासी अरुण तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण पिछले चार दिनों से लापता था और घरेलू विवाद के बाद घर से निकला था।
शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर रंगनाथ नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि बरगवां स्थित खदान में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अरुण तिवारी के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिछले चार दिनों से लापता होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अरुण की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
बरगवां की खदान में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी चार दिन से था लापता, घरेलू विवाद के बाद घर से निकला था अरुण तिवारी

