*नगर निगम में आयोजित हुई महापौर जनसुनवाई शिकायतों से लेकर सुझावों तक, महापौर श्रीमती सूरी ने गंभीरता से सुने नागरिकों के मुद्दे प्रकरणों की स्थिति जानी, अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश*

कटनी। नागरिकों को अपनी बात सीधे महापौर के समक्ष रखने का अवसर देने के उद्देश्य से मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई आयोजित की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे रखे। महापौर ने नागरिकों से सहज संवाद करते हुए उनकी बात विस्तार से सुनी तथा संबंधित विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।

जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों पर महापौर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि नागरिकों द्वारा रखे गए प्रकरणों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और उनकी प्रगति पर भी नजर रखी जाए, ताकि समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके।

*जनसंवाद को बनाया जाएगा और प्रभावी*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने में नागरिकों से मिलने वाला सीधा फीडबैक महत्वपूर्ण है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी बात सीधे जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा सकते हैं और नगर निगम को भी जमीनी स्तर की परिस्थितियों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव एवं समस्याएं शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए तथा जहां आवश्यक हो, संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम स्तर पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम के सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)