कटनी। वर्ष 1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की ऐतिहासिक परंपरा को निरंतर बनाए रखने के लिए वर्ष 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 20 सितंबर को गोलबाजार रामलीला मंच पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों सहित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन कमेटी के उपाध्यक्ष रवि खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
गोलबाजार में इस वर्ष 4 अक्टूबर से रामनगर की प्रसिद्ध धर्मराज पाठक मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नवीन सत्र 2026 की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। अशोक विश्वकर्मा को अध्यक्ष तथा भरत अग्रवाल को सचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रवि खरे, रणवीर कर्ण, राजेंद्र सोंधिया, टिल्लू सिंघानिया, मृदुल द्विवेदी, अशोक कनकने एवं रामजी यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
सहसचिव पद पर गिरधारी लाल शर्मा, आदित्य प्रकाश अग्रवाल, मनीष शुक्ला एडवोकेट, संजय चौदहा बेबू, अम्बरीष वर्मा, मृदुल मिश्रा, मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा पप्पा, आशीष कंदेले, विजय गुप्ता, संजय गिरी एवं अखिल पाण्डेय को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कैलाश मिश्रा एडवोकेट एवं मनीष कुमार शुक्ला को तथा आय-व्यय निरीक्षक का दायित्व अर्पित अग्रवाल एवं भगत सिंह को दिया गया। कार्यालय प्रभारी कैलाश गुप्ता, शरद अग्रवाल एवं सैयद सादिक रहेंगे।
प्रचार-प्रसार, मंच व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, दशहरा जुलूस एवं चल समारोह, आवास तथा विद्युत व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रामलीला मैदान के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संजय अग्रवाल (बबलू भैया) को प्रभारी बनाया गया है। उन्हें मैदान को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक, न्यायालयीन एवं लोकतांत्रिक स्तर पर कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।
विशेष सलाहकार के रूप में संजय त्रिपाठी, शंशाक श्रीवास्तव, राजकिशोर अग्रवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, जीपी गुप्ता, राकेश अग्रवाल एवं अभिलाष दीक्षित को मनोनीत किया गया। वहीं मार्गदर्शक एवं सलाहकार मंडल में दीपक सोनी टंडन, रामरतन पायल, भगवानदास माहेश्वरी, पुरुषोत्तमदास बगड़िया, हरिराम नागवानी, संतोष अग्रवाल, पीताम्बर टोपनानी, अश्वनी गौतम एवं संजय जायसवाल को शामिल किया गया।
कमेटी के सम्माननीय सदस्यों में सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हैं।
बैठक में सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद उपाध्यक्ष रवि खरे ने आभार व्यक्त किया। गत वर्ष रामलीला के शुभचिंतकों एवं दानदाताओं के निधन से हुई अपूरणीय क्षति पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोलबाजार रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष 4 अक्टूबर से शुरू होगा रामलीला मंचन, रामनगर की धर्मराज पाठक मंडली करेगी प्रस्तुति

