स्वच्छ भारत दिवस पर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

कटनी। स्वच्छ भारत दिवस के अंतर्गत गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, श्रमदान, पौधारोपण, दीवार पेंटिंग एवं थीम आधारित चित्रकला सहित भाषण प्रतियोगिता और अन्य गतिविधियां आयोजित हुईं।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा उनके विचारों और स्वच्छता के प्रति दृष्टिकोण से अवगत कराया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरणा लेकर सेवा, स्वच्छता और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य संध्या बेन सहित शिक्षक एवं कर्मचारी डॉ. रामपद तिवारी, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, सपना मिश्रा, राजीव रंजन, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, शैलबाला मैथ्यूज, वर्षा गौतम, विक्रम, असीम, विनीत झारिया, रूबी भोजक, अखिलेश कुमारी, तृप्ति परोहा, निधि ठाकुर, पूर्णेश उइके, प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन, विजय कोल, अमर बर्मन, राजेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)