कटनी। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को द्वितीय दिवस अग्रवाल भवन (धर्मशाला), हीरागंज में अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रकुल देवी माता महालक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महिलाओं ने सुबह से व्रत धारण कर माता महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। विद्वान पंडित राम कुमार शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजन, हवन एवं कथा का आयोजन कराया गया। हवन के उपरांत माता की भव्य आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान मिट्टी से निर्मित ऐरावत हाथी की भी विशेष पूजा की गई। महिलाओं ने मातारानी से समाज एवं परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने सुंदर आरती सजाई और श्रद्धाभाव के साथ माता का स्मरण किया। कार्यक्रम में श्रीमती निमिषा, नीति, पायल, रश्मि, रीता, उषा, रेणु, रेखा, सपना, अनीता, लता, ममता, अलका, रितिका, दीपिका, तारा, प्राची, पूजा, एकता, श्वेता, अंजना, दीप्ति, नीलम, शिल्पी, नेहा, पीहू, रुचि, शुभि सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
इसके अलावा राजकुमार, अनंत राम, श्याम बिहारी, आनंद राज, वीरेंद्र (सेठ जी), अनिरुद्ध, घनश्याम, वैभव, रोहित, सागर, राजकुमार, नवलेश एवं नीरज सहित समाज के सदस्यों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
महालक्ष्मी पूजन कर अग्रवाल समाज की महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

