महापौर जनसुनवाई में प्रीति सूरी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, लंबित प्रकरणों पर लिया फीडबैक अधिकारियों को निर्देश—नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, समस्याओं का करें समयबद्ध निराकरण

कटनी। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित महापौर जनसुनवाई में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने स्थानीय समस्याओं एवं नगर निगम से संबंधित मामलों को महापौर के समक्ष रखा। महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों की बात सुनकर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता बनाए रखते हुए नागरिकों को कार्रवाई की स्थिति से भी अवगत कराया जाए।
समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता
महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई के माध्यम से वार्डों की जरूरतों, स्थानीय समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिलता है।
उन्होंने अधिकारियों एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करें। विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय बनाकर प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नागरिकों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)