रावण-अंगद संवाद की लीला ने बांधा समां, गोल बाजार रामलीला में उमड़े दर्शक भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी का कमेटी ने किया स्वागत, कलाकारों के अभिनय ने मोहा मन

कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में रावण-अंगद संवाद प्रसंग का शानदार मंचन किया गया। महंत श्री धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और सशक्त संवादों के माध्यम से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान दर्शक भावविभोर नजर आए और पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष तथा धार्मिक उत्साह से गूंज उठा।
लीला में अंगद और रावण के बीच हुए संवाद ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए अंगद की वीरता, आत्मविश्वास और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं रावण के अहंकार और उसके दरबार के दृश्य ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला का आनंद लेने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के आगमन पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि खरे, शरद अग्रवाल, रामजी यादव, राजेंद्र सोधिया, ज्योतिषाचार्य पं. राजेश पाठक, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, राहुल उपाध्याय, अशोक वर्मा, अंकुश रजक, यश खरे, रणवीर कर्ण, मनीष दुबे, अम्बू वर्मा, आशीष बाबा गुप्ता, कौलेश मिश्रा, पारस जैन, संजू गर्ग, पं. कैलाश पाठक, अखिल पांडेय, बबलू मौर्य, पार्षद अवकाश जायसवाल, अनुनय शुक्ला, अनुभव शुक्ला, मनोज बाझल, प्रदीप साहू, पवन शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, मनोज नौगरिया, अजय माली, राजेंद्र तिवारी, सुनील द्विवेदी, शिवम मिश्रा और अमृत लाल बर्मन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
धार्मिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है गोल बाजार रामलीला
गोल बाजार की रामलीला कटनी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्षों से यहां रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म और सत्य की महत्ता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)