चौपाटी पर 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर बजरंग उत्सव समिति का भव्य आयोजन, रामलीला मंचन के बाद विधायक संजय पाठक ने किया रावण दहन

कटनी। विजयादशमी के पावन पर्व पर शहर के चौपाटी परिसर में बजरंग उत्सव समिति द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला, पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की लीलाओं के मंचन के साथ हुआ। रामलीला के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का प्रभावशाली मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूप के साथ प्रतीकात्मक रूप से तीर चलाकर 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ विजयादशमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विजयादशमी का यह आयोजन असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश लेकर आया। रावण दहन के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों का त्याग करने की प्रेरणा दी गई। बजरंग उत्सव समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, विपिन तिवारी, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन, वागिश आनंद, सचिन निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, शिल्पी सोनी, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया एवं सुनील विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)