अग्रसेन उद्यान में गूंजे माता महालक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन के जयकारे 35वीं मासिक महाआरती में उमड़े अग्रबंधु, समाज की एकता और समृद्धि का लिया संकल्प

कटनी। समाज में एकता, समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से श्री अग्रसेन उद्यान, घंटाघर में कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी एवं भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज की 35वीं मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्तिभाव से परिपूर्ण इस आयोजन में बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं ने शामिल होकर आरती की और पुण्य लाभ अर्जित किया।
महाआरती का यह सिलसिला निरंतर जारी है। इस पहल के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ आपसी भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा दिया जा रहा है। भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाजजन ‘एक ईंट, एक रुपया’ के सिद्धांत को आत्मसात कर समाजसेवा और कल्याण की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं। महाआरती में अग्रबंधु जजमानी कर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
समाजजनों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
35वीं मासिक महाआरती के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधुओं की उपस्थिति रही। इनमें परसोत्तम अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद, मुरली मनोहर, किशोर कुमार, कंछेदी लाल, सुरेश चंद्र, अनंत राम, नर्मदा प्रसाद, अनिरुद्ध, वैभव, सागर, वीरेंद्र कुमार, गोपाल कृष्ण, अंबिकेश, कमलकांत एवं शैलेश सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे। महिलाओं में श्रीमती सुमन और पीहू सहित अनेक महिलाओं ने सहभागिता निभाई।
महाआरती समूह द्वारा शुरू की गई यह अभिनव पहल समाज में धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दे रही है। आयोजकों ने इस परंपरा को निरंतर जारी रखने और समाज को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प को दोहराया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)