स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को अनुमति देने से पहले सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की मांग स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संरक्षण और तकनीकी आत्मनिर्भरता को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कटनी। राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा संरक्षण और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर स्वदेशी जागरण मंच, जिला कटनी द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से स्टारलिंक की व्यावसायिक सैटेलाइट ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा को अनुमति देने से पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा किए जाने का आग्रह किया गया।
स्वदेशी जागरण मंच ने ज्ञापन में कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के विस्तार के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा की गोपनीयता और भारतीय कानूनों के अनुपालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। मंच ने मांग की कि स्टारलिंक की सेवा को अनुमति देने से पहले डेटा सुरक्षा, नियामकीय आवश्यकताओं तथा देश की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का समुचित आकलन किया जाए।
इसके साथ ही भारत की स्वदेशी सैटेलाइट एवं दूरसंचार तकनीक के विकास को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। मंच का कहना है कि देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के लिए स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं के विस्तार और विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच, महाकौशल प्रांत की प्रांत सह महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वंदना गेलानी, मंच के कोषाध्यक्ष  आशीष जैन, स्वावलंबी भारत अभियान के जिला समन्वयक  धन्य कुमार गांधी, अशोक भगेरिया, संघर्ष वाहिनी की सुश्री आकांक्षा बरसैया एवं युवा  अंकित शुक्ला उपस्थित रहे। सभी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)