संघ के 101वें वर्ष पर कटनी में निकलेगा भव्य पथ संचलन, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव

कटनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कटनी नगर में विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन का आयोजन रविवार 1 नवंबर को किया जाएगा। आयोजन में नगर के सभी स्वयंसेवक शामिल होंगे। नगर के तीनों प्रमुख क्षेत्रों से निकलने वाले पथ संचलन का समापन फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में होगा।
संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पथ संचलन दोपहर 3 बजे प्रारंभ होगा। इसके लिए नगर के छह उपनगरों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है। शिव एवं सुभाष उपनगर का पथ संचलन नदीपार स्थित सत्य ज्योति मैरिज गार्डन से निकलेगा। माधव एवं रंगनाथ उपनगर का संचलन कटाए घाट मोड़ स्थित निर्मल सत्य गार्डन से तथा तिलक एवं एनकेजे उपनगर का संचलन प्लेटफार्म नंबर 5 स्थित लाल ग्राउंड से प्रारंभ होगा।
तीनों स्थानों से निकलने वाले पथ संचलन का समापन शाम 4:30 बजे फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड, कटनी में होगा। संघ के 101वें वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह है।
संघ की ओर से सभी स्वयंसेवकों से पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की गई है। गणवेश संबंधी जानकारी एवं व्यवस्था के लिए 8770255288, 9425999557, 9425156922 और 9893142109 पर संपर्क किया जा सकता है।
नगर कार्यवाह की ओर से सभी स्वयंसेवकों से विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)