कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को ढीमरखेड़ा ग्राम पंचायत में 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन नवीन जनपद पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि नवीन भवन का लाभ आमजन को समय पर मिल सके।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मेघा मौर्य ने कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि जनपद पंचायत भवन का निर्माण 5 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क वसूली के विरुद्ध अनुदान मद से राशि उपलब्ध कराई गई है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम ढीमरखेड़ा निधि गोहल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री मेघा मौर्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
5.25 करोड़ की लागत से बन रहे जनपद पंचायत भवन का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

