कटनी। शहरी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग पूरी होने के साथ साथ विद्यालय का संचालन भी वर्तमान सत्र 2025-26 के दौरान पुराने महिला कॉलेज भवन में प्रारंभ होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन नें देश के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों* का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री *श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी को यह सौगात दी। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए सांसद वीडी शर्मा जी निरन्तर प्रयास में जुटे थे।
श्री टण्डन ने कहा कि सांसद श्री शर्मा के साथ के केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा पुराने गर्ल्स कॉलेज में संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था के लिए प्रभारी मंत्री *राव उदयप्रताप सिंह विधायक गण श्री संजय पाठक, श्री सन्दीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक* निरन्तर प्रयासरत थे। समस्त भाजपा जन प्रतिनिधियों के भागीरथी प्रयासों की बदौलत कटनी शहर के बीचोंबीच केंद्रीय विद्यालय के संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ। केंद्रीय विद्यालय के संचालन से शहर के शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी। श्री टण्डन ने पुनः प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी, सांसद जी सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।

