अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान के तहत थाना बाकल पुलिस ने एक गांजा बेचने वाली महिला को धर-धबोचा

पुलिस अधीक्षक  कटनी के आदेशानुसार एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन तथा  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के दिशा निर्देशन मे *अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे “विशेष अभियान”* के अन्तर्गत *थाना बाकल* पुलिस ने टीम बनाकर अपराध पतासाजी दौरान नहर की पुलिया के पास ग्राम मसंधा मे एक महिला हाथ मे हरे रंग का थैला लिए हुई थी जो पुलिस को देखकर घबरा गई तथा हाथ मे लिए हरे रंग के थैले को छुपाने लगी । जिसको रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम कमला बाई कोल उर्फ हरबोलनी पति नारायण कोल उम्र 55 साल ग्राम मसंधा थाना बाकल का होना बताई । हरे रंग के थैले मे रखी सामाग्री के संबंध मे पूछा गया तो पहले तो अनाकानी करने लगी फिर स्वविवेक से पूछताछ पर मादक पदार्थ गांजा का होना बताई । मादक पदार्थ की तौल करने पर 825 ग्राम कीमती करीबन 9000/- रूपये का होना पाया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का जुर्म जमानती होने से आरोपियो को मौके पर धारा 35(3) बीएनएसएस का तामिल कर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया। बाद जप्तशुदा मादक पदार्थ गाँजा को मय हमराह स्टाफ के थाना वापस आई । जप्तशुदा मादक पदार्थ गाँजा सील बंद हालत मे मालखाना मे जमा किया । आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

*सराहनीय भूमिका-* थाना प्रभारी उप.निरी. प्रतीक्षा सिंह चंदेल, प्रआर 167 शिवसिंह , प्रआर 497 अवधेश मिश्रा , आर. 65 कमलकान्त यादव, आर. 719 बुद्धू कुमार की विशेष भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)