कटनी। विज़न संस्था द्वारा पर्यावरण जागरूकता एवं संरक्षण के उद्देश्य से संचालित *प्रोजेक्ट तरु* के अंतर्गत इस रविवार मानसरोवर ग्राउंड, माधव नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीम, आंवला, कंजी सहित विभिन्न प्रजातियों के कुल *50 पौधों का रोपण* किया गया आशुतोष माणके ने बताया कि “हम हर रविवार को कटनी के विभिन्न शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पौधा रोपण कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस वर्ष हमारा विशेष लक्ष्य पौधों के संरक्षण पर ही है। पूर्व वर्ष में लगाए गए पौधों का संरक्षण तथा इस वर्ष भी लगाए जा रहे पौधों का संरक्षण हमारी प्रथम जिम्मेदारी रहेगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से *मनदीप निषाद* एवं *प्रत्यूषा पांडे* ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस तरह के प्रेरणादायक प्रयासों के माध्यम से संस्था व्यक्तिगत दायित्वबोध को भी प्रोत्साहित कर रही है।
पौधारोपण उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा *कार्बन फुटप्रिंट को कम करने एवं पौधों के संरक्षण की शपथ* ली गई। विज़न संस्था हर रविवार को निरंतर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार कर रही है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, अपितु उनके संरक्षण और संवर्धन के माध्यम से स्थायी हरियाली सुनिश्चित करना भी है।
इस दौरान स्थानीय पार्षद गोविंद चावला, मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रभारी काव्या गुप्ता, दीक्षा गुप्ता, अंबिका पटेल, भारती कोरी, आयुष राव, सनातन तिवारी अन्य वॉलिंटियर्स की उपस्थिति रही।

