हत्या कर गांव के किनारे फेकी लाश, जांच मे जुटी पुलिस

कटनी।। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हवारा खुर्द मे सोमवार कि सुबह उस व्यक्त ह्ड़कंप मच गया ज़ब गांव के किनारे एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिला। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नन्हवारा खुर्द मे रहवासी बस्ती से कुछ दूरी पर एक रक्तरंजित शव मिला है। ज़ब ग्रामीणो ने शव को देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि शव उसी गांव के एक व्यक्ति संदीप चौधरी का है. जो पिकउप वाहन चालक है। पुलिस के मुताबिक शव को देखकर प्रथमदृस्ता ऐसा प्रतीत होता है कि युवक कि हत्या कर शव को गांव के किनारे फेक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जांच शुरू कर दी है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)