केन्‍द्रीय विद्यालय झिंझरी में प्रवेश हेतु 25 जून से 4 जुलाई तक भरे जा सकेंगे फार्म, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अभिभावकों से किया लाभ लेने का आग्रह पुराने शासकीय कन्‍या महाविद्यालय के भवन में संचालित होगा केन्द्रीय विद्यालय झिंझरी

कटनी। जिले के लिए स्‍वीकृत नए केन्‍द्रीय विद्यालय झिंझरी, नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित पुराने शासकीय कन्या महाविद्यालय के भवन में संचालित होगा। स्‍कूल के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु पंजीकरण फॉर्म भरे जाने की प्रक्रिया ऑफलाइन माध्‍यम से बुधवार 25 जून से शुरू हो जाएगी। क्षेत्रीय सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जिले में नए केंद्रीय विद्यालय प्रारम्भ होने पर खुशी जाहिर करते हुए अभिभावकों से लाभ लेने का आग्रह किया है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि झिंझरी केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कटनी की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया है।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी नें कटनी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी लोकप्रिय सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी को यह सौगात दी। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए सांसद वीडी शर्मा जी निरन्तर प्रयास में जुटे थे।

श्री टण्डन ने कहा कि सांसद श्री शर्मा के साथ के केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा पुराने गर्ल्स कॉलेज में संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्था के लिए प्रभारी मंत्री राव उदयप्रताप सिंह विधायक गण श्री संजय पाठक, श्री सन्दीप जायसवाल, श्री प्रणय पांडे, श्री धीरेंद्र सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक निरन्तर प्रयासरत थे। समस्त भाजपा जन प्रतिनिधियों के भागीरथी प्रयासों की बदौलत कटनी शहर के बीचोंबीच केंद्रीय विद्यालय के संचालन का मार्ग प्रशस्त हुआ। केंद्रीय विद्यालय के संचालन से शहर के शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी, भाजपा

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)