झिंझरी में करीब 20 लाख रुपए मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त *जेसीबी मशीन चलाकर हटाई गई अवैध रूप से बनाई गई सड़क*

कटनी। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में शुक्रवार को ग्राम झिंझरी तहसील कटनी नगर स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 1266 पर अवैध रूप से निर्मित सड़क को जेसीबी मशीन से खुदवा कर हटाया गया।एस डी एम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि शासकीय मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित रास्ते जो कि मुरूम एवं गिट्टी डालकर के बनाया गया था।उसे मौके पर जेसीबी मशीन के द्वारा खुदवा करके नष्ट कर दिया गया है।

श्री मिश्रा के मुताबिक अतिक्रमण मुक्त कराईं गई इस शासकीय भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपए है। बताया गया कि हल्का पटवारी श्री अमित कनकने ने मौके पर मौजूद रहकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)