ABVP स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत SFD द्वारा जलकुंभी उन्मूलन अभियान सम्पन्न मसूरहा घाट से जलकुंभी हटाकर दिया पर्यावरण चेतना का संदेश

कटनी, 6 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाए जा रहे 77वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) के माध्यम से नगर के मसूरहा घाट पर आज विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने घाट क्षेत्र में फैली जलकुंभी को श्रमदान द्वारा हटाया तथा सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई कर जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विस्तार करना रहा।इस अवसर पर उपस्थित प्रांत सह मंत्री सुव्रत बाझल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा”विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। SFD जैसे मंचों के माध्यम से परिषद समाज सेवा के वास्तविक मूल्यों को स्थापित कर रही है। वहीं जिला संयोजक ऋषभ त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा:कटनी नगर के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में योगदान देना, परिषद के कार्यकर्ताओं की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभियान परिषद के सेवा संकल्प का सशक्त उदाहरण है। कार्यक्रम में नरसिंहपुर विभाग संयोजक सीमांत दुबे नगर मंत्री,संजय कुशवाहा सहित, छात्र कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। सम्पूर्ण अभियान में युवाओं ने ‘स्वच्छता ही सेवा है’ के संकल्प को चरितार्थ किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)