जय श्री महाकाल कटनी ।छपरवाह में एक घर से सूचना प्राप्त हुई घर के आंगन मे बने शिव जी के मंदिर मे एक कोबरा प्रजाति(नाग) शिव जी से लिपट कर लगभग दो घंटे से बैठा है जिसे देखने लोगों का जमावड़ा लगा है।मानो सावन के प्रथम दिन ही शिव जी के दर्शन हो गए हो।परन्तु लोगों मे दहशत का माहौल है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल स्थान पर पहुंच कर स्थानीय निवासी की मदद से किया गया कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू। इसके बाद सुरक्षित जंगल पर छोड़ा गया। (सेन समाज विकास संगठन युवा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, गौ रक्षा कमांडो फोर्स जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास)

