सावन माह के प्रथम सोमवार मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा तिवारी द्वारा पितृदेव तुल्य सीनियर अधिवक्ताओ का अंगवस्त्र एंव श्रीफल कलम भेंट कर आत्मीय भव्य सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया

कटनी। विगत दिनो सम्पूर्ण भारत वर्ष मे बडे हर्षोल्लास के साथ मिलकर गुरू पूर्णिमा पावन पवित्र पर्व मनाया गया इसी संदर्भ मे जिला अधिवक्ता संघ परिसर मे समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे पितृदेव तुल्य सीनियर अधिवक्ताओं का आत्मीय भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ..कार्यक्रम मे सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.. कार्यक्रम मे मुख्य मंचासीन अतिथि सीनियर अधिवक्ता दादा ओ पी निगम, वरिष्ठ सीनियर अधिवक्ता रामजी तिवारी,सीनियर अधिवक्ता राजकुमार बक्शी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ,उपाध्यक्ष संतु परौहा.कोषाध्यक्ष निर्मल दुबे सचिव राजकुमार तिवारी,सीनियर अधिवक्ता विष्णु पटेल,सीनियर अधिवक्ता व सावन सिंह कार्यकारिणी सदस्य मांडवी पांडेय सभी का स्वागत वंदन अभिनंदन सीनियर मातृशक्ति अधिवक्ता अंजूलता परौहा धंनवती सिंह अधिवक्ता वीणा नामदेव,अधिवक्ता रीनू पटेल द्वारा सभी सम्मानित अधिवक्ताओ का स्वागत वंदन अभिनंदन रोली तिलक व बैंच लगाकर सम्मानित किया ..
तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ सीनियर पितृदेव तुल्य अधिवक्ता दादा ओ पी निगम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह पुनीत पावन कार्य सावन माह के प्रथम सोमवार पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखाअंजू तिवारी द्वारा हम सब को इस तरह ऐसे मंच पर आत्मीय भव्य सम्मान श्रीफल कलम और अंगवस्त्र भेंट देकर सम्मानित किया गया यह बडे ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं हमारे जिला अधिवक्ता संघ परिसर मे आयोजित कार्यक्रम हुआ बहुत ही प्रेरणादायक और विचारणीय शानदार कार्यक्रम था..कार्यक्रम मे उपस्थित हुए सभी सम्मानित सीनियर अधिवक्ताओ और मातृशक्ति अधिवक्ताओ का बहुत बहुत आभार व्यक्त अधिवक्ता ब्रजकिशोर पांडेय द्वारा किया गया.
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा एक नई पहल की गई हैं.और ऐसे कार्य हमेशा होते रहना चाहिए उक्त आयोजित कार्यक्रम मे विशेष सराहनीय सहयोग अधिवक्ता ओ पी शर्मा,अधिवक्ता कैलाश कुशवाहा,अधिवक्ता अरूण कुमार शुक्ला,मीडिया प्रभारी अधिवक्ता विकास कनौजिया,एड0 अनुपंम पाठक,एड0 मोहन निषाद,एड0 अरविंद पांडेय,एड0 उमाकांत मौर्य, एड0 उमाकांत पटेल सहित अन्य सम्मानित अधिवक्ताओ की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ..

….

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)