कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में “सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं अपराध नियंत्रण अभियान” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बरही पुलिस द्वारा विशेष कार्यवाही की गई।एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बरही शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बरही के सामने एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 25 वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइज़र से जांच की गई। जांच में 6 मोटरसाइकिल चालकों द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाना पाया गया। संबंधित वाहनों के क्रमांक निम्नानुसार हैं:. MP-21-ZB-3308. MP-21-ZF-4045. MP-19-ZJ-1144. MP-54-MB-5282. MP-54-MA-5363
. MP-21-MR-9038
उक्त चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर उनके विरुद्ध CHC बरही में चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत मामला माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा छः आरोपित चालकों को कुल 60,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। बरही पुलिस ने नशा मुक्त समाज एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था की दिशा में इस प्रकार की कार्यवाहियाँ लगातार जारी रहेंगी। आमजन से अपील है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएँ और यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने में सहयोग करें।

