विद्यालोक वेलफेयर की शानदार पहल  पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ शहर के मुख्य चौराहे पर तख्तियों से आमजन को नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आ

कटनी। विद्या लोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी भाग लिया और हाथों में तख्तियां लेकर आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य अर्जित खरे, राज दुबे, विपांशु पटेल, पार्थ सिंह, हर्ष चौधरी, अमन सुहाने, अमन दहिया, प्रेम वर्मा, और शिवम बिछपुरिया सहित अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर “नशा छोड़ो – जीवन से जुड़ो”, “स्वस्थ समाज की ओर बढ़ें” जैसे प्रेरणादायक संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया। शहरवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे नशा मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)