केसरवानी वैश्य समाज एवं महिला शक्ति मंडल द्वारा हरियाली तीज महोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

कटनी। केसरवानी वैश्य समाज एवं महिला शक्ति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन 27 जुलाई को स्थानीय जैन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष राम सूजन गुप्ता एवं महिला शक्ति मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शशि अग्रवाल उपस्थित रहीं, जबकि निर्णायक मंडल में श्रीमती श्रेया खंडेलवाल, श्रीमती स्वाति पाठक, श्रीमती श्वेता कटारे और श्रीमती तनु गुप्ता ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन बालमुकुंद गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गणेश वंदना से हुई, जिसे उषा गुप्ता, ज्योति गुप्ता एवं रूपा गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इसके उपरांत रोशनी गुप्ता, सरल गुप्ता और शिल्पी गुप्ता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य और गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रोशनी गुप्ता, आरती गुप्ता, सरल गुप्ता, रूपा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, कीर्ति गुप्ता और उषा गुप्ता ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, छतरी सजावट, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अद्भुत हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल, समाज के सभी पदाधिकारियों एवं महिला शक्ति मंडल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अनिल गुप्ता का भी सराहनीय योगदान रहा।
अंत में अध्यक्ष श्री राम सूजन गुप्ता ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)