पुलिस अधीक्षक ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  ने पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल कटनी पुलिस सेवा से दिनांक 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत हुवे 3 पुलिस अधिकारियों
कार्य. निरीक्षक उत्तम लाल अहिरवार कार्य. उनि. कृष्ण कुमार सिंह उप निरीक्षक  मुन्ना लाल करण
को सम्मानित किया गया।
सेवानिवृत हुए कार्य. निरीक्षक उत्तम लाल अहिरवार थाना प्रभारी अजाक, कार्य. उनि. कृष्ण कुमार सिंह थाना कुठला, उप निरीक्षक  मुन्ना लाल करण थाना ढीमरखेड़ा में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक कटनी ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा कर मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत हुवे पुलिस अधिकारियों के बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये गये। जिससे उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत , थाना प्रभारी कुठला, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा, थाना प्रभारी रंगनाथनगर, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन तथा जूनियर पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)