कटनी। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री 1008 श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की असीम कृपा से, श्री गहोई वैश्य महिला समिति, कटनी द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण एवं असंख्य शिवलिंग निर्माण का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ दिनांक 27 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक, प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर, शेरे चौक, कटनी में आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग निर्माण में भाग लिया।
प्रत्येक कार्यक्रम अत्यंत भव्यता से संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। श्रद्धालुओं को पुण्य लाभ, अध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का अद्वितीय अनुभव मिला। आयोजक श्री गहोई वैश्य महिला समिति, कटनी द्वारा यह आयोजन पूर्ण निष्ठा, सेवा और समर्पण से सम्पन्न किया गया है। यह आयोजन कटनी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना का प्रतिबिंब है। आयोजन ने समूचे क्षेत्र में श्रद्धा का वातावरण रच दिया और समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य किया है। जिसमें कोई समाज की समस्त संस्थाओं की भागीदारी प्रार्थनिय रही।
इस सात दिवसीय दिव्य आयोजन में आचार्य श्री नितेश शास्त्री जी के श्रीमुख से भक्तों ने श्री शिवमहापुराण की अमृतवाणी सुनी। हर दिन प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक शिवलिंग निर्माण और दोपहर 3:30 बजे से कथा का भव्य आयोजन हुआ।
जिसमें शोभायात्रा, जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई कथा स्थल पहुँची। श्री शिव-पार्वती विवाह उत्सव का अद्भुत मंचन, भक्तिमय वातावरण में किया गया। श्री कार्तिकेय जन्म एवं बाल गणेश जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दान की महिमा को समर्पित दिवस माता अन्नपूर्णा के प्रतिरूप में कन्या भोज एवं भक्ति का भावमय संचार हुआ। जलचर उत्पत्ति लीला पर विशिष्ट कथा एवं जलधाराएं, शिव पंचाक्षरी मंत्र, शिव महिला कथा एवं विशेष भजन संध्या का आयोजन विशेष रहा। आज 3 अगस्त को हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा 12 बजे से का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें समस्त भक्त जनों से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
शिवमहापुराण एवं असंख्य शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम का समापन, कार्यक्रम में श्रद्धा का महासंगम देखने को मिला, भंडारे का आयोजन आज

