पुलिस कंट्रोल रूम, में सायबर सेल की बड़ी उपलब्धि 2 माह में 61 गुम मोबाइल बरामद कुल कीमत ₹6.25 लाख

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, सायबर सेल कटनी ने विगत 2 माह में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के 61 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹6,25,0000है।*कार्रवाई विवरण:* वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभारी सायबर सेलउनि. रूपेन्द्र सिंह राजपूत और टीम ने गुम मोबाइल से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की। मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से ट्रेस कर मूल मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल मिलने पर सभी मालिकों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। बरामद मोबाइल ब्रांड*: सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, वीवो, पोको, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई, इनफिनिक्स, लावा आदि। टीम की सराहनीय भूमिका: उनि. रूपेन्द्र सिंह राजपूत, प्र.आर. प्रशांत विश्वकर्मा, आर. 526 शुभम गौतम, आर. 626 अजय शंकर, आर. 687 अमित श्रीपाल, आर. 685 चंदन प्रजापति, आर. 270 सतेन्द्र सिंह एवं संबंधित थानों के कर्मचारी।सीईआईआर पोर्टल* – सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर चोरी या गुम मोबाइल की शिकायत ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। मोबाइल ब्लॉक करने से उसका गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)