कांग्रेस जनो ने आज  स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक में  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए राजीव जी का पुण्य स्मरण किया

कटनी।कांग्रेस जनो ने आज  स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक में  पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए राजीव जी का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी को अपनी पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा राजीव जी आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे। पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कहा देश के विकास , प्रगति , उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय है। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा राजीव जी ने कम समय मे ही देश को विश्व स्तर के मुकाम तक पहुचाया है। उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता।*कार्यक्रम के पश्चात जिला चिकित्सालय कटनी में जाकर अस्पताल में भर्ती मरीज को फल वितरण किया गया।
*इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा शिक्षक कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, बीएम तिवारी, डॉ आंनद पटेल,अभय खरे, कपिल रजक, अजय जेसवानी,राजेश जाटव,अजय वर्मा, अदिता वर्मा, शशि प्रभा यादव, कल्पना देवी पाठक, सुमन रजक , लता खरे, अर्चना जायसवाल, कपिल रजक, दिग्विजय सिंह, अजय जैसवानी अशोक बहलानी, विवेक बिरहा,जय शक्ति शिवहरे, रवि रजक, अभिषेक दुबे, अजय गोटिया, सत्येंद्र सिंह, की उपस्थिति रही।*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)