24 घंटेे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और

24 घंटेे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद

कटनी। बातों का झांसा देकर मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर फरार होने वाले एक शातिर ठग को उमरियापान पुलिस ने महज 24 घंटे में धर दबोचा। आरोपी के पास से चोरी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है।थाना प्रभारी उमरियापान दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि 19 अगस्त को घुघरी निवासी प्रमोद चौधरी (32 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामसंजीवन उर्फ शंकर बर्मन उससे धोखे से उसकी टीवीएस मोटरसाइकिल (MP-21 ZA 8558) और रेडमी कंपनी का मोबाइल (कुल कीमत करीब 1 लाख रुपये) लेकर रफूचक्कर हो गया।

शिकायत दर्ज होते ही विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू हुई और पता चला कि वह मानपुर (उमरिया) में छिपा है पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी गोलू उर्फ शंकर बर्मन उर्फ उमा शंकर बर्मन उर्फ ब्लांडी उर्फ रामसंजीवन (35 वर्ष), निवासी कैलवास, थाना गोसलपुर जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने वारदात स्वीकार की और पुलिस ने उससे मोटरसाइकिल व मोबाइल सहित लगभग 1 लाख रुपये का माल बरामद किया।*पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जहां पीड़ित को राहत दी, वहीं ठगों के हौसले भी पस्त कर दिए हैं।*

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)