बड़वारा पुलिस ने दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर की अवैध मादक पदार्थ गांजा की बड़ी कार्यवाही

कटनी।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु विशेष अभियान के परिपालन में  पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  डॉ. संतोष डेहरिया एवं डीएसपी. हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरूद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।घटना का संक्षिप्त विवर वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु क्षेत्र का लगातार भ्रमण कराया जा रहा था।  सउनि रामनाथ साकेत के द्वारा दौरान भ्रमण के ग्राम निगहरा मोड़ के पास पहुंचा जो रोड किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में एक व्यक्ति पन्नी रखकर बैठा था जो पुलिस को देखकर अचानक घबरा गया और पन्नी लेकर भागने लगा जिसका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से तत्काल हमराह स्टाफ के मदद से पकड़कर उसका नाम पता पूछा जो अपना नाम राजू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया वही से गुजर रहे राहगीर साक्षियों की मदद से कुल 01 किलो 378 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर अवैध मादक पदार्थ की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार को सउनि महेस प्रताप सिंह को द्वारा दौरान भ्रमण ग्राम कछारी मोड़ के पास रोड किनारे पुन्नू गुप्ता के टपरा के सामने एक व्यक्ति अंधेरे में दिखाई दिया जो अचानक से पुलिस को सामने से आते देख घबरा गया और छिपने का प्रयास करने लगा जिसकी अवस्था संदिग्ध प्रतीत होने पर उसे रोककर उसका नाम पता पूंछने पर अपना नाम महाजन केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 50 साल निवासी कछारी मोड़ थाना बड़‌वारा जिला कटनी का होना बताया जो अपने पास एक प्लास्टिक की पालीथिन में कुछ सामान रखा था जो पुलिस को देख कर अपने पीछे तरफ गमछे में छुपाकर वहीं बैठ गया जिसकी तलाशी ली गई जो समझ राहगीर साक्षियों के मदद से आरोपी के कब्जे से 261 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त दोनो आरोपियों राजू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी ग्राम निगहरा थाना बड़वारा जिला कटनी एवं महाजन केवट पिता सुखलाल केवट उम्र 50 साल निवासी कछारी मोड़ थाना बड़वारा जिला कटनी को गिरप्तार कर माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया। भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि विक्रम सिंह, प्रआर. लालजी यादव, आर. 591 गौरीशंकर राजपूत, आर. 624 रवि कोरी, आर. 572 शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)