वेयरहाउस के पीछे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा स्थित वेयरहाउस के पीछे लंबे समय से संचालित हो रहे जुआ फड़ पर बीती रात बड़वारा पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कटनी व जबलपुर के नामचीन जुआरी रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों से नगद रुपए और ताश के पत्ते बरामद कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।
*कटनी के जुआरी गिरफ्तार*
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदौरा स्थित वेयरहाउस के पीछे जुआ चल रहा है। दबिश के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते जुआरियों को पकड़ा।कटनी के जुआरियों में*
बल्ली निषाद (47) पिता लाल निषाद निवासी कटनी,
गौरव मेहरा (27) निवासी संजय नगर,कमलेश पटेल (29) निवासी जूहला,भल्लू खान (27) निवासी मझगवां,मुकेश पटेल (24) निवासी कटंगी कला,
को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से ₹18,600 नगद व ताश की गड्डी जब्त की गई।*जबलपुर के जुआरी भी फंसे*
दूसरी टोली में जबलपुर व कटनी के अन्य जुआरी शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए –
राकेश पटेल (48) निवासी जयप्रकाश वार्ड पनागर,
लाला उर्फ राजकुमार विश्वकर्मा निवासी किदवई वार्ड कटनी,
हरीश आर्या (34) निवासी महाराजपुर,विनोद विश्वकर्मा (44) निवासी पनागर,विजय ठाकुर (51) निवासी पनागर,
को गिरफ्तार किया। इनके पास से ₹16,900 नगद व ताश के पत्ते बरामद हुए।पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप*
बड़वारा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पहली बार इतनी बड़ी रेड मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इसी तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)