कटनी। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्राफा एसोसिएशन दुर्गा पूजा उत्सव समिति कटनी की बैठक दिनांक 30 अगस्त 2025, शनिवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष सोनी ने की। बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठगण एवं समस्त व्यापारीबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
सभी सदस्यों की सहमति से संजय सोनी (बिट्टू) को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा उत्सव को और अधिक भव्य व गरिमामयी स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नवमनोनीत अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और समिति को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
सर्राफा एसोसिएशन दुर्गा पूजा उत्सव समिति की बैठक सम्पन्न

