*विशाल प्रदर्शन के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला भाजपा ने फूंका* *प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर आक्रोशित भाजपाजनों ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली विशाल अर्थी रैली*

कटनी। भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। महिला मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी मुर्दाबाद तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव की अर्थी रैली लेकर कचहरी चौक से मोहन टाकीज रोड, सुभाष चौक होते हुए रैली के रूप में अहिंसा तिराहे पहुंचे यहां दोनों नेताओं का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। गत दिवस बिहार में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माँ के लिए कहे गए अपशब्द क्षम्य नहीं हैं इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी तीव्र आंदोलन किया गया। विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ परम्परा से इतर अब कांग्रेस भाषाई मर्यादा भी लांघ रही है। महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने कहा कि कभी महिला को शराब पीने वाला बताना ओर अब प्रधानमंत्री जी की मां को गाली यह कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस के ही संस्कार हैं जिसमे महिलाओं का अपमान छिपा है जो निरन्तर उजागर हो रहा है। खास बात यह है कि आज तक किसी कांग्रेस नेता ने इस कृत्य पर माफी भी नहीं मांगी। संचालन कर रही महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री अंकिता तिवारी ने कहा कि जन्म देने वाली मां के प्रति जो शब्द कहे गए वह लोकतंत्र के इतिहास में काला धब्बा है। पूरे देश मे इसे लेकर आक्रोश है। पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस और राजद जैसे राजनीतिक दलों के संस्कार है जिसमे 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मातुश्री के लिए सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहे जाते हैं। पूरी दुनिया ने देखा किस तरह राहुल तेजस्वी की सभा मे माइक से अपशब्द कहे गए। अहिंसा तिराहे में सायं 4 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,विधायक  संदीप जायसवाल श्रीमती अलका जैन,श्री पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव,महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष  मनीष पाठक, श्रीमति सीमा जैन सोगानी,  सुरेश सोनी,  रामचन्द्र तिवारी,  भंवर सिंह चौहान,  सत्यनारायण अग्रहरि,  सुनील उपाध्याय,रवि खरे,अंकिता तिवारी, सीता सोनी, रम्मू साहू, रणवीर कर्ण, मृदुल द्विवेदी,आशीष गुप्ता बाबा ,चेतन हिंदुजा, अम्बरीष वर्मा,यज्ञ दत्त मिश्रा,विजय गुप्ता,मृदुल मिश्रा, आशुतोष शुक्ला,सचिन तिवारी, आशीष गुप्ता, अश्विनी गौतम, विजय दुबे,ओमकार मिश्रा, दीपक सोनी, मनीष त्रिसोलिया, मीना कश्यप, शिल्पा जैन,रामसहाय साहू, मुन्ना लाल यादव, श्रीराम सोनी, हरिओम बर्मन, आशुतोष सराफ,श्रीराम पटेल,महेश शुक्ला, स्वप्निल पुरवार,अखिल पाण्डे,अरशद मंसूरी,कौशल दुबे,शांतनु दत्ता,दीपक तिवारी,मनीष दुबे, सौरभ अग्रवाल, ब्रजनंदन पटेल,अमित पुरी, रजत जैन, संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा, मनीष बागरी, नितिन पाण्डे, सतीश मोटवानी,अनिल सिंह भट्टू, श्याम निषाद,कमल असरानी, विजय ठाकुर,अशोक मखीजा,अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, वारिश आनंद,संदीप दुबे, सुरेन्द्र गुप्ता, बीना बैनर्जी, शिब्बू साहू, गोविंद चावला,सीमा श्रीवास्तव,इंद्रा मिश्रा,डब्बू रजक,दिलीप बजाज,अहमद बक्स, राजू यादव, शिवम कुशवाहा ,शनि करमचंदानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए। आभार प्रदर्शन मृदुल मिश्रा ने किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)