पुलिस थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी से 01 किलो 264 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 30 रूपया किया जप्त।

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया व  अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन पर निरीक्षक सुदेश समन एवं उनकी टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में कल  थाना स्लीमनाबाद पुलिस टीम द्वारा यात्री प्रतीक्षालय बंधी रोड इमलिया मोड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पुलिस के वाहन को देखकर लंगड़ाकर भागने लगा शंका होने पर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम सोनेलाल पिता घिसल उर्फ घीसला उम्र 41 साल नि ग्राम इमलिया थाना स्लीमनाबाद का होना बताया जिसके हाथ मे लिए पन्नी से 01 किलो 264 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 30 हजार रुपए जब्त किया गया, आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाये जाने से मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया  कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री सुदेश समन, सउनि जुबेर अली, आरक्षक 705 सौरभ पटेल, आरक्षक 72 राजेंद्र उइके, आरक्षक 339 विशाल शिवहरे, आरक्षक 08 आशीष पटेल की मुख्य भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)