छपरवाह में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा गणेश पर्व

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छपरवाह नवयुवक गणेश उत्सव समिति के द्धारा गणेश पंडाल में भगवान श्रीगणेश की आकर्षक व मनोहारी प्रतिमा स्थापित कर क्षेत्र में गणेश पर्व हर्षोउल्लास के साथ मना रहे हैं और नवयुवकों के इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह व शाम भगवान श्रीगणेश की आरती में महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा गणेश पंडाल में प्रतिदिन भजन, कीर्तन व रामायण पाठ का भी आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य आयुष शुक्ला, अजय मिश्रा, विमल मिश्रा, धनेन्द्र मिश्रा, कान्हा शुक्ला, अमित मिश्रा, निर्मल मिश्रा, अनमोल शुक्ला, आर्यन मिश्रा, ऋषि मिश्रा, आशीष तिवारी, अमन मिश्रा, नितिन शुक्ला, आशीष मिश्रा, सुनील तिवारी, सुनील प्यासी आदि ने बताया कि आगामी 5 सितंबर को गणेश पंडाल में कन्या भोज व भंडारे का आयोजन रखा गया है। इसके बाद आगामी 6 सितंबर को अनंज चर्तुदशी के दिन क्षेत्र में जुलूस निकाल का सिमरौल नदी के घाट पर बनाए गए कुंड में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)