कटनी। खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने बड़ी पहल की है। कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के सतत प्रयासों और अधिकारियों के समन्वय से नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक गुरुवार को झुकेही रैक प्वाइंट पर पहुंची। इस रैक से 490 मीट्रिक टन यूरिया कटनी जिले को प्राप्त हुई है। इसे झुकेही से विभिन्न समितियों और विक्रय केन्द्रों पर भेजा जा रहा है। कलेक्टर यादव ने सभी एसडीएम और कृषि अधिकारियों को खाद वितरण पर कड़ी नजर रखने और किसानों को सहजता से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आवंटन व्यवस्था कटनी डबल लॉक केन्द्र – 90 मी. टन बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र – 90 मी. टन जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी – 100 मी. टन सीएमएस सोसायटी (कटनी, उमरियापान-ढीमरखेड़ा, रीठी, बड़वारा, बाकल) – 30-30 मी. टन प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़ – 30 मी. टन एमपी एग्रो कटनी – 30 मी. टन जिला विपणन अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि इन आवंटनों से किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त खाद मिलेगी।किसानों के लिए सूचना*
कलेक्टर ने किसानों से अपील की है कि खाद या बीज वितरण में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तुरंत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में संपर्क करें।
📞 फोन नंबर – 07622-220070, 07622-220071
*झुकेही रैक प्वाइंट पहुँची 490 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया*

