*वीरू दुर्गाेत्सव समिति केसीएस स्कूल की बैठक संपन्न* *स्मरणीय रहेगा समिति का 50वा स्थापना वर्ष*

कटनी।आगामी नवरात्रि दशहरा पर्व को करीब एक पखवाड़ा शेष रह गया है, जिसको देखते हुए दुर्गा समितियों की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। के सी एस स्कूल में मां दुर्गा को विराजमान करने वाली वीरू दुर्गाेत्सव समिति की बैठक रविवार को शेर चौक स्थित वर्मा क्लिनिक में संपन्न हुई । समिति का यह 50वा स्थापना वर्ष है जिसे समिति के उत्साही कार्यकर्ता स्मरणीय बनाना चाहते हैं। जिसको लेकर बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया । बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से नवाचार करने का भी प्रण लिया गया है। प्रेरणा स्वरूप युवाओं की टीम को आगे किया गया है ताकि युवा और वरिष्ठ मिलकर गोल्डन जुबली वर्ष को यादगार बना सके।
तदोपरांत नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरू दुर्गाेत्सव समिति केसीएस स्कूल के अध्यक्ष पद पर मयंक रजक का चयन किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष की सहमति और समिति के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से नवीन कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार से किया गया है । अध्यक्ष- मयंक रजक , उपाध्यक्ष -हर्ष ताम्रकार , आयुष तपा ,अभय दुबे, अक्षत ताम्रकार , कोषाध्यक्ष- अयूर ताम्रकार , सचिव – तुषार श्रीवास्तव ,शिवा कन्नौजिया ,सह सचिव- अनिरुद्ध ताम्रकार, सुयश खंडेलवाल , इशांत पहारिया ,कान्हा कुशवाहा, आशु सोंधिया , शुभम सिंह परिहार , सजावट मंत्री- विपिन ताम्रकार, भोलू सोनी, बल्लू साहू ,सागर ताम्रकार ,विनय सोनी, ललित बर्मन, लल्लू बर्मन, गुड्डा रावत ,बाबा ठाकुर , मंच सज्जा -पिंटू पेंटर , झांकी निर्माणकर्ता- डॉक्टर दिलीप वर्मा, अनिल गुप्ता , पूजा व्यवस्थापक- दिनेश तपा, दीपक तपा , प्रसाद व्यवस्थापक-, विष्णु पहारिया, गणेश अग्रहरि , लालू ताम्रकार , कार्यकारी सदस्य- प्रकाश नामदेव, हनी ताम्रकार, सचिन दुबे, यश ताम्रकार, चीकू अग्रहरि, चेतन सोनी ,नन्ना बर्मन , मीडिया प्रभारी – संजीव वर्मा, प्रकाश पटेल , रोहित सेन के अलावा संरक्षक मंडल – अनिल ताम्रकार ,अमर ताम्रकार, राजेंद्र श्रीवास्तव, रज्जन रजक ,अरुण कन्नौजिया मामा,प्रकाश सोनी , अरविंद सुहाने, संतोष शर्मा ,विपिन गुप्ता ,संजय सोनी ,सुनील जैन चुने गए हैं। समिति के द्वारा दुर्गा जी की भव्य प्रतिमा और मंच को ऐतिहासिक रूप देने के साथ ही चलित झांकी का संकल्प भी लिया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)