कटनी। मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (MPMSRU) एवं फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (FMRAI) के लंबे संघर्ष का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार ने 33 जीवन रक्षक दवाइयों से जीएसटी को पूरी तरह हटा दिया है। संगठन के अध्यक्ष शिव परोहा ने बताया कि कई वर्षों से इस मुद्दे पर लगातार रैली, धरना और ज्ञापन देकर सरकार से मांग की जा रही थी। संगठन की आवाज़ अंततः केंद्र सरकार तक पहुँची और आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से इन दवाइयों पर 0% जीएसटी कर दिया गया।
इस निर्णय से सीधे तौर पर देशभर के मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक लाभ मिलेगा। संगठन ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि आगे भी जनता के हित में प्रयास जारी रहेंगे।
*जीवन रक्षक दवाइयों पर जीएसटी शून्य, संगठन के प्रयासों से मिली बड़ी राहत*

