कटनी जिले के विजयराघवगढ क्षेत्र के महानदी पुल के ऊपर अचानक एक पांच से छह फूल लंबा मगरमच्छ आकर बैठ गया जिसे देखते राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया और वाहनों की कतार लग गई। वन विभाग को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन अमले में महानदी पुल के ऊपर आराम फरमा रहे मगरमच्छ को रेस्क्यू कर महानदी में सुरक्षित छोड़ दिया है। जिस पुल पर मगरमच्छ आराम फरमा रहा था यह पुल विजयराघवगढ़ और बरही नगर को जड़ने वाला पुल है और यह पुल महानदी के ऊपर बना हुआ है। ओर बारिश में मौसम के चलते यह पांच से छह फिट का मगरमच्छ रात्रि के दौरान पुल के ऊपर आ गया था। जिसे देख महानदी का पुल पार कर रहे लोगों दहशत में आ गए और उसकी सूचना वन विभाग को दी सूचना मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पड़कर महानदी के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।

