म.प्र. लेखिका संघ ने विश्व हिन्दी दिवस पर काव्य गोष्ठी

कटनी। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर म.प्र. लेखिका संघ द्वारा  ऊषा नौगरहिया के निवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दक्षिणा नौगरहिया ने भगवान श्रीकृष्ण के गीत पर नृत्य प्रस्तुति से की, जिस पर सभी सदस्यों ने तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात् एक से बढ़कर एक काव्य और गीत प्रस्तुत किए गए। अर्चना सोनी ने माँ की वंदना पर मनमोहक गीत गाया।
कान्ता भौमिया ने हिन्दी साहित्य पर प्रभावी कविता प्रस्तुत की। शशि शुक्ला ने पितृपक्ष के महत्व को रेखांकित किया।  भारती तिवारी ने हिन्दी के स्वर-व्यंजन की व्याख्या की। निधि ने हिन्दी के प्रयोग पर प्रकाश डाला।
निशि एवं कल्पना चौरसिया ने हिन्दी पर काव्य पाठ कर हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दीं। ऊषा नौगरहिया ने “उम्र बीती पता ना चला” शीर्षक से कविता सुनाई। अध्यक्ष डॉ. ऊषा पाण्डेय ने पितृपक्ष में बुजुर्गों को याद करते हुए काव्य पाठ किया।
काजल नौगरहिया एवं सुधा गुप्ता ने बाँके बिहारी का भजन प्रस्तुत किया।दीप  नौगरहिया ने “सत्य पथ” पर कविता से सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को डॉ. ऊषा पाण्डेय (अध्यक्ष, म.प्र. लेखिका संघ) द्वारा पेन तथा श्रीमती ऊषा नौगरहिया द्वारा सिंदूर की डिब्बी भेंट की गई।

स्वल्पाहार के उपरांत श्रीमती ऊषा नौगरहिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)