कटनी।विजयराघवगढ़ कैमोर उद्योगिक नगरी का दशहरा महोत्सव इस वर्ष भी पूरे भव्यता और परंपरागत उत्साह के साथ प्रारंभ हुआ। रामलीला मैदान में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पलक नमीत ग्रोवर की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत की गई। एसीसी चिफ प्लांट हेड अतुल दत्ता ने धर्मपत्नी सैल्या दत्ता के साथ गणेश-पूजन एवं रामदरबार की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर एचआर हेड दिनेश पाठक ने धर्मपत्नी यमुना पाठक के साथ पूजा-अर्चना की। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मंचन कार्यक्रम की सफलता हेतु ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।
*दशहरा का वैभव और तैयारियाँ*
कैमोर का दशहरा आयोजन लगभग 85 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है और अब यह नगर की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। एसीसी प्रबंधन हर वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी निभाता है। इस वर्ष भी 100 फीट ऊँचे रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले दशहरे पर दहन किए जाएंगे। रामलीला स्थल पर दूर-दराज़ प्रदेशों से व्यापारी पहुंचे हैं, जहाँ बच्चों, महिलाओं और परिवारों के लिए आकर्षक सामान, घरेलू उपयोगी वस्तुएँ और खानपान की दुकानों की विशेष सजावट की गई है। झूले और मनोरंजन के साधन विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
*गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में एसीसी चिफ प्लांट हेड अतुल दत्ता, एचआर हेड दिनेश पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा, सीएसआर हेड ए.नेट विश्वास, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, पूर्व उपाध्यक्ष अजय (पप्पू) शर्मा सहित निलू तारा सिंह रजक, संजीव कुमार, अमिताभ राजन, हितेश गोयल, सौरभ दीक्षित, मुनी प्रसाद दुबे, सुनील सिंह, शिव देवांगन, पंकज पिडिया, महेश सैनी, राकेश तिवारी, के.के. तिवारी, अनिल मौर्या, अनुराग द्विवेदी समेत नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*परंपराओं को जीवित रखने का संदेश*
एसीसी चिफ प्लांट हेड अतुल दत्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा महोत्सव की तैयारियाँ लगभग तीन माह पूर्व से प्रारंभ कर दी जाती हैं और प्रत्येक आयोजन के लिए विशेष समितियाँ गठित की जाती हैं। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक और नगर परिषद अध्यक्ष की उपस्थिति में रावण दहन की परंपरा इस बार भी निभाई जाएगी। एचआर हेड दिनेश पाठक ने बताया कि इस वर्ष 100 फीट ऊँचे रावण के साथ मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले भी दहन किए जाएंगे। बच्चों के लिए विशेष झूले, महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें और खानपान के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर ने कहा दशहरा आयोजन हमारी परंपराओं को जीवित रखने वाला उत्सव है। यह असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। परिषद की पूरी टीम आयोजन स्थल पर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए तत्पर है।
*कैमोर रामलीला मंचन महोत्सव का शुभारंभ, रावण के साथ मेघनाथ और कुम्हकरण का पुतला दहन होगा नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमीत ग्रोवर की अध्यक्षता में रामलीला मंचन प्रारंभ, 100 फीट ऊँचा रावण बनेगा आकर्षण का केंद्र*

