*बका लिए बदमाश को ढीमरखेड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने अवैध शस्त्र पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.  संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद  आंकाक्षा चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उनके सहयोगी स्टाफ के द्वारा  ग्राम सनकुई में एक व्यक्ति को धारदार बका के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण* ढीमरखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सनकुई में एक व्यक्ति अवैध रूप से लोहे का धारदार बका लिए हुए हैं। सूचना पर आरोपी शंभू प्रसाद कुम्हार को धारदार बका के साथ पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से बका बरामद होने के चलते आरोपी को विधिवत्त गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय के द्वारा आदेशित करने पर जेल दाखिल किया गया है।
*पुलिस कार्यवाही में
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे, उनि एस के चौधरी,‌ प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक अमित शुक्ला, आरक्षक कमोद कोल की विशेष भूमिका रही है

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)