कटनी।कार्यक्रम भार्गव गार्डन प्रेम वाटिका गार्डन में हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री मीरा भार्गव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि समाज सेवी मंजूषा गौतम एवं समाजसेवी कांग्रेस नेत्री सुश्री रजनी वर्मा एवं मनीषा त्रिसोलिया रही । कार्यक्रम के प्रथम चरण में जग जननी जगदंबा मां दुर्गा भवानी के समक्ष दीप प्रज्वलन, माता का पूजन अर्जन अध्यक्ष महिला मंडल अध्यक्ष राजुल मिश्रा उपाध्यक्ष निशा तिवारी ममता गर्ग संगठन मंत्री ममता गर्ग श्रीमती गायत्री त्रिवेदी रिचा बाजपेई श्रीमती सुशीला शर्मा जी एवं सभी पदाधिकारी ने किया । तत्पश्चात गरबा नृत्य का प्रारंभ कर कई राउंड खेले गए इस राउंड में गरबा क्वीन अवार्ड श्रीमती ममता गर्ग को बेस्ट ड्रेस अवॉर्ड श्रीमती गायत्री त्रिवेदी बेस्ट डांस अवॉर्ड श्रीमती शोभना खंपरिया बेस्ट स्टेप अवॉर्ड श्रीमती शशि दुबे एवं श्रीमती कल्पना बड़गैंया जी को मिला इस कार्यक्रम की जज श्रीमती मनीषा त्रिसोलिया एवं श्रीमती अनामिका वाजपेई जी रही । माता की आराधना का यह कार्यक्रम लगभग 2 घंटे चला इस कार्यक्रम में सब ने जमकर इंजॉय किया माता के भजनों पर घूम-घूम का गरबा किया सास बहू के कंपटीशन में सांस ने बाजी मारी बहुएं थक गई पर श्रीमती सासू मां श्रीमती मनीषा गौतम अंत तक साथ देती रही । इस बात को सब ने बहुत इंजॉय किया बहुत मजे लिए बहुत ही शानदार कार्यक्रम आनंददायक कार्यक्रम रहा कार्यक्रम के पश्चात सभी को पुरस्कार वितरण किया गया सुश्री मीरा भार्गव द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किया गया मंजूषा गौतम ने भी अपनी तरफ से गिफ्ट दिए कार्यक्रम के पश्चात सभी ने फलाहार किया इस कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रिचा वाजपेई राजुल मिश्रा रही इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने के लिए सुशीला शर्मा को पुष्पहार पहना कर गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति और सहयोग श्रीमती राजुल मिश्रा सुश्री मीरा भार्गव ममता गर्ग, गायत्री त्रिवेदी जी अनामिका मिश्रा का रहा एवं दीपमाला पांडे का रहा विशेष उपस्थिति श्रीमती प्रियंका गर्ग श्रीमती मनीषा गौतम , आरती मिश्रा , आकांक्षा गौतम ,प्रियंका गर्ग ,शशि दुबे, रिचा बाजपेई निशा तिवारी ,नीरू बाजपेई ,आरती चौबे आदि का रहा ।

