शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर समूह चर्चा व प्रेरक उद्बोधन

कटनी,  शासकीय कन्या महाविद्यालय, में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में तथा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर समूह चर्चा और प्रेरक उद्बोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में निहित शांति और विश्व बंधुत्व के सिद्धांतों को उजागर करना था, जो ज्ञान, नैतिकता और मानवीय मूल्यों पर आधारित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वंदना के साथ हुआ। डॉ. प्रभात ने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति को विश्व शांति का संदेशवाहक बताते हुए छात्राओं के साथ इस विषय पर समूह चर्चा की और उनके विचारों को सुना।
मुख्य वक्ता श्री महेंद्र कुमार खरे (अखिल भारतीय गायत्री परिवार, कटनी) ने विश्व शांति के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को इस दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। श्री लव कुश चौहान ने भी भारतीय संस्कृति और धर्म के वैश्विक महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. विमला मिंज का विशेष योगदान रहा। उनके समन्वय से आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. अशोक शर्मा, श्री भीम बर्मन,  प्रेमलाल कॉवरे, श्रीमती प्रियंका सोनी, डॉ. पी.सी. कोरी, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. मैत्रेयी शुक्ला, सुश्री पूजा सिंह राजपूत सहित अन्य प्राध्यापक और छात्राएँ उपस्थित रहीं।
यह आयोजन भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझने और युवाओं में वैश्विक शांति व नैतिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)