बंगाली दुर्गा समिति की शोभायात्रा श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ ‘सिंदूर खेला’ में हिस्सा लिया

कटनी। बंगाली मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समारोह का आज विजयदशमी के अवसर पर भक्तिमय समापन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ ‘सिंदूर खेला’ में हिस्सा लिया। महिलाओं ने परंपरागत रूप से एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और अपने पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। दोपहर में गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ नहर की ओर ले जाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जो भक्ति भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा के अंत में पश्चिमी यमुना नहर पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां को अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया। मां दुर्गा पूजा समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन हर साल हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत करता है। सिंदूर खेला और शोभायात्रा के माध्यम से हम मां दुर्गा की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)