कटनी।वेलफेयर स्वजातीय स्वर्णकार समाज सेवा इकाई जिला कटनी के द्वारा हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्साह उमंग से साथ भगवान श्री अजमीढ़ देव महाराज जी की जयंती पर्व मनाया गया इस अवसर पर समाजसेवी श्री सोमनाथ सोनी वरिष्ठजनों के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली निकाली गई रैली मार्ग मुख्य रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर, बड़े हनुमान मंदिर, सुभाष चौक, सराफा बाजार, खैरमाई, लक्ष्मी नारायण मंदिर से होते हुये जगन्नाथ चौक कटनी में उपरोक्त वाहन रैली में स्वर्णकर समाज के लोगो ने अजमीढ़ देव के जयकार लगाते हुये रैली का समापन किया गया रैली मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक बन्धुओं ने रैली का फूलमालाओं एवं स्वल्पाहार से स्वागत किया गया । उपरोक्त का नेतृत्व जिलाअध्यक्ष मोहनलाल सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष-श्री सुरेश कुमार सोनी, रामहित सोनी, उपाध्यक्ष-भगवानदास सोनी, कोषाध यक्ष-रामनारायण, मुकेश सोनी, शोभराज सोनी, वरूण सोनी, युवा अध्यक्ष मिथलेश सोनी, राजेन्द्र गुड्डा सुशील सोनी, रामजी सोनी प्रमोद कुमार सोनी, उमाकांत सोनी, भरतलाल सोनी, शुभम, विवेक, अभिषेक, अशीष सोनी, के साथ मातृत्व शक्ति के साथ सभी स्वजातीय बन्धुओं की उपस्थिति रही ।
वेल फेयर स्वजातीय स्वर्णकार समाज सेवा इकाई कटनी श्री अजमीढ़ देव महाराज के जयंती के अवसर पर निकाली गई वाहन रैली

